खालवा: गुलशन नगर की पुलिया तोड़े जाने से भड़के रहवासी, आम रास्ता बहाल कर पक्की पुलिया बनाने की मांग
खंडवा शहर में गुलशन नगर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 36 के रहवासियों ने नगर निगम द्वारा पूर्व दिशा में बड़गांव भीला रोड से जुड़ने वाली कच्ची पुलियों को तोड़े जाने का विरोध करते हुए आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। रहवासियों का कहना है कि यह मार्ग पिछले 35-40 वर्षों से कॉलोनी का प्रमुख संपर्क मार्ग रहा है,। ज्ञापन सोमवार सुबह 11 बजे दिया गया।