मांझी: मोहर्रम जुलूस में आकर्षण का केंद्र बनेगा भारतीय फाइटर जेट तेजस , हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल
Manjhi, Saran | Jun 25, 2026 दादपुर थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में इस वर्ष मोहर्रम के ताजिया जुलूस में भारतीय फाइटर जेट तेजस की भव्य प्रतिकृति लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगी। लगभग डेढ़ लाख रुपए की लागत से तैयार इस विशेष मॉडल के निर्माण स्थानीय उत्साही युवकों की मेहनत और दोनों समुदाययों के लोगों की आर्थिक सहयोग से किया गया है। यह पहल हिंदू मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल है।