रामनगर: गायत्री शक्तिपीठ रामनगर में 21 दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं शिव गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, कलश शोभा यात्रा निकाली गई
गायत्री शक्तिपीठ रामनगर में 21 दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं शिव गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। आज बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9:00 बजे गायत्री शक्तिपीठ से कलश शोभायात्रा निकाली गई।कलश शोभा यात्रा रामनगर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए बुढ़वल चौराहा पर पहुंची पुनः शक्तिपीठ परिसर में संपन्न हुई।