रामानुजगंज: एक दिन में बने 2000 नग 5 प्रतिशत जल संरचना मॉडल, जन-जन ने संभाली जल संरक्षण की जिम्मेदारी
रामानुजगंज रविवार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा आगामी मानसून में अधिकाधिक वर्षा जल संचयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में मोर गाँव, मोर पानी महाअभियान संचालित किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जल संचयन एवं जल संरक्षण की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली।