धामपुर: नहटौर में जैन समाज के लोगों ने पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन ऋषभदेव का जन्मोत्सव मनाते हुए शोभायात्रा निकाली
Dhampur, Bijnor | Apr 19, 2026 रविवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे जैन समाज के लोगों ने पंचकल्याण महोत्सव के दूसरे दिन ऋषभदेव का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ मनाया ।जैन समाज ने जैन मंदिर से इस मौके पर एक शोभा यात्रा निकाली शोभा यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए जेवीएम इंटर कॉलेज पहुंची। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने भाग लिया।