गिर्वा: उदयपुर शहर की हाथीपोल थाना पुलिस की कर्यवाही, 7 साल से फरार स्थाई वारन्टी शांतिदास को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Girwa, Udaipur | Apr 5, 2024 उदयपुर शहर की हाथीपोल थाना पुलिस ने 7 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई। स्थाई वारंटी पुलिस को देखकर मौके से भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेरा डालते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।