गिर्वा: उदयपुर की हिरणमगरी थाना पुलिस की कार्यवाही, अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
Girwa, Udaipur | Apr 3, 2024 उदयपुर शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने अवैध रूप से एक गांजा परिवहन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि हिरणमगरी थाना पुलिस और व स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए हर्षित साहू उर्फ हैप्पी के कब्जे से 2 किलो 840 ग्राम गांजा बरामद किया हैं। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया हैं।