गिर्वा: भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, ऋषभदेव के जयकारों से गूंज उठी लेकसिटी।
Girwa, Udaipur | Apr 3, 2024 जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जन्म जयन्ती महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा एवं विशाल वाहन रैली निकाली। उप नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले समाजजन सुबह प्रभात फेरी का आयोजन कर टाउन हॉल से निकलने वाली मुख्य रैली में शामिल हुए।शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से रवाना हुई तो भगवान केसरिया नाथ के जयकारें गूंज उठे।