सीतामऊ: सीतामऊ पुलिस की कार्रवाई, दो स्थानों से 42 क्वार्टर अवैध देसी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर जिले की सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8 जुलाई सुबह लदुना में हरीश माली से 22 क्वार्टर और लदुना चौराहे पर अकरम से 20 क्वार्टर देसी प्लेन शराब बरामद की गई, पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है,