सहारनपुर: अहमदबाग में सुरेंद्र सिंह चावला के भाई इकबाल सिंह के घर के स्टोर में लगी आग, दमकल मौके पर मौजूद
अहमदबाग स्थित इकबाल सिंह चावला के मकान की स्टोर में रखे पटाखों में शॉर्ट-सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियाँ शुक्रवार रात्रि 10:00 बजे मौके पर पहुँचीं और स्थानीय कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। आसपास के घरों में पटाखों की धमाकों से क्षेत्र में डर-घबराहट फैल गई और लोग भीड़-भाड़ कर घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।