शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने नगर निगम पालमपुर के 76 पात्र परिवारों को PMAY शहरी के अंतर्गत स्वीकृत पत्र प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकतर का निपटारा मौके पर किया।