महाराजगंज: सूरदास कूटी के पास कुत्ते से टकराई स्कूटी, शिक्षिका और पुत्र घायल व कुत्ते की हुई मौत
30 जून मंगलवार की रात्रि 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया जहां स्कूटी सवार शिक्षिका सड़क पर एक कुत्ते से टकरा गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवार शिक्षिका व पुत्र गिरकर घायल हो गए। कुत्ते की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को देख राहगीर मौके पर पहुंचे, घायल शिक्षिका व उनके पुत्र को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।जहां शिक्षिका की हालत गंभीर बताई गई।