बिल्हौर: चौबेपुर में कक्षा 8 की छात्रा बनी एक दिन की थाना अध्यक्ष, मिशन शक्ति के तहत चौबेपुर थाने का किया निरीक्षण
चौबेपुर में मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत बुधवार दोपहर 1:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय की कक्षा 8 की छात्र यति त्रिपाठी को एक दिन के लिए चौबेपुर थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया एक दिन के थाना अध्यक्ष बनी छात्रा ने पूरे थाने का निरीक्षण किया इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना और पुलिस कर्मियो से संवाद किया