मैहर: मैहर में प्रॉपर्टी विवाद में बड़ा हादसा: भाई ने बहन पर डंडे से हमला, सिर पर 11 टांके
मैहर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक गंभीर हिंसक घटना सामने आई है। हनुमान टोला निवासी एक युवती ने अपने ही भाई पर प्रॉपर्टी विवाद के दौरान डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके बाद डॉक्टरों ने 11 टांके लगाए हैं।पीड़िता की शिकायत पर मैहर पुलिस थाने मे मामला कायम कर जाँच मे जुटी।