फुलवारी: अंतर्राष्ट्रीय साइकिल दिवस के मौके पर साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय साईकिल दिवस के मौके पर फुलवारीशरीफ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत फुलवारीशरीफ प्रखंड के रामगोविन्द सिंह महुली हॉल्ट, मंगलीचक में अस्मिता महिला रोड साईकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे किया गया, जिसमें फुलवारी विधायक श्याम रजक शामिल हुए। मौके पर श्याम रजक ने अंतरराष्ट्रीय साईकिल दिवस का फिता काटकर उद्घघाटन किया।