जीरापुर: 'मां खुद जलकर बच्चों का जीवन रोशन करती है': माचलपुर में सीमा दीदी ने कहा - भगवान हर जगह नहीं, इसलिए मां को बनाया
माचलपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार की दोपहर 3 बजे मातृ दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी ने कहा कि भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां को बनाया है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु उपस्थित रहे। अपने संबोधन में ब्