शामली: शामली के बनत चौराहे पर सिग्नल लाइट बंद, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा
Shamli, Shamli | Jul 11, 2026 शामली के बनत चौराहे पर पानीपत—खटीमा और दिल्ली—सहारनपुर हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए लगाई गई सिग्नल लाइट पिछले करीब दो दिनों से खराब होने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, इसके चलते रात्रि व सुबह के समय चौराहे पर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी काफी हद तक बढ़ गया है, क्योंकि बगैर प्रतिबंध के कहीं से भी वाहन गुजर रहे हैं।