नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर लोकसभा क्षेत्र में 5 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपए के विकास कार्य स्वीकृत करवाएं हैं। सांसद बेनीवाल ने बुधवार शाम 8:00 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है। जिले के अलग-अलग ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिए विकास कार्य करवाने के लिए सांसद बेनीवाल ने सांसद कोष से यह राशि स्वीकृत की है।