Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh

आदिवासी परिवार के साथ मारपीट,रास्ते को लेकर,कांग्रेस अध्यक्ष जगन्नाथ,अहिरवार,एसपी से मिले,अनु जाति

Vidisha Nagar, Vidisha | Jul 29, 2026

MORE NEWS

आईटीआई प्रवेश जागरूकता अभियान के तहत छात्रावासों में किया गया प्रचार-प्रसार
..
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नटेरन की प्रवेश टीम द्वारा आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के अंतर्गत प्रवेश जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा नटेरन एवं शमशाबाद में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न व्यवसायों, प्रवेश प्रक्रिया, रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं तथा शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रवेश टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि शासकीय आईटीआई नटेरन में संचालित व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर वे तकनीकी दक्षता हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीयन, काउंसलिंग प्रक्रिया, दस्तावेजों की तैयारी तथा समय-सीमा के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्रावास के विद्यार्थियों ने आईटीआई में उपलब्ध प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में अनेक प्रश्न पूछे, जिनका प्रवेश टीम द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में आईटीआई में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य, शासकीय आईटीआई नटेरन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया निरंतर जारी है तथा पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर शासन की कौशल विकास योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। #vidisha #JansamparkMP

आईटीआई प्रवेश जागरूकता अभियान के तहत छात्रावासों में किया गया प्रचार-प्रसार .. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नटेरन की प्रवेश टीम द्वारा आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के अंतर्गत प्रवेश जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा नटेरन एवं शमशाबाद में संचालित बालक एवं बालिका छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न व्यवसायों, प्रवेश प्रक्रिया, रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं तथा शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रवेश टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि शासकीय आईटीआई नटेरन में संचालित व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर वे तकनीकी दक्षता हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीयन, काउंसलिंग प्रक्रिया, दस्तावेजों की तैयारी तथा समय-सीमा के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्रावास के विद्यार्थियों ने आईटीआई में उपलब्ध प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में अनेक प्रश्न पूछे, जिनका प्रवेश टीम द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में आईटीआई में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य, शासकीय आईटीआई नटेरन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया निरंतर जारी है तथा पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर शासन की कौशल विकास योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। #vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

बरसात में एक्सीडेंट का सबसे बड़ा सड़कों पर गौ माता का बैठना नगर पालिका ने की कार्रवाई

बरसात में एक्सीडेंट का सबसे बड़ा सड़कों पर गौ माता का बैठना नगर पालिका ने की कार्रवाई

Vidisha Nagar, Vidisha | Aug 4, 2026

यातायात विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई काली पट्टी नेम प्लेट, हुटर, और चालान भी बनाएं

यातायात विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई काली पट्टी नेम प्लेट, हुटर, और चालान भी बनाएं

Vidisha Nagar, Vidisha | Aug 4, 2026

विश्व स्तनपान सप्ताह: टीलाखेड़ी आंगनवाड़ी केंद्र में गोदभराई एवं गर्भ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
..
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर में  विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान 7 सितंबर तक जारी रहेगा इसके  अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा के मार्गदर्शन में हर रोज कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 39 स्थित टीलाखेड़ी आंगनवाड़ी केंद्र में गोदभराई एवं गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई की रस्म संपन्न कर उन्हें मातृत्व जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही गायत्री परिवार के सहयोग से आयोजित गर्भ संस्कार कार्यक्रम में गर्भावस्था के दौरान सकारात्मक सोच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या, मानसिक शांति और आध्यात्मिक वातावरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि गर्भकाल में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से माँ और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

इस अवसर पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को जन्म के तुरंत बाद नवजात को स्तनपान कराने, जन्म के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही माताओं को संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा शिशु के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती क्षमा श्रीवास्तव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम, सुरक्षित एवं संपूर्ण आहार है। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कुपोषण और विभिन्न संक्रमणों से उसकी रक्षा करता है। उन्होंने सभी माताओं से स्तनपान को प्राथमिकता देने और अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बबीता गोकुल (टीलाखेड़ी-39), श्रीमती चेतना शाक्य (39/1) एवं श्रीमती बबीता कोरी (39/2) की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में स्तनपान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी पहल करना है। #vidisha

विश्व स्तनपान सप्ताह: टीलाखेड़ी आंगनवाड़ी केंद्र में गोदभराई एवं गर्भ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक .. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान 7 सितंबर तक जारी रहेगा इसके अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा के मार्गदर्शन में हर रोज कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 39 स्थित टीलाखेड़ी आंगनवाड़ी केंद्र में गोदभराई एवं गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई की रस्म संपन्न कर उन्हें मातृत्व जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही गायत्री परिवार के सहयोग से आयोजित गर्भ संस्कार कार्यक्रम में गर्भावस्था के दौरान सकारात्मक सोच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या, मानसिक शांति और आध्यात्मिक वातावरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि गर्भकाल में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से माँ और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। इस अवसर पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को जन्म के तुरंत बाद नवजात को स्तनपान कराने, जन्म के पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही माताओं को संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा शिशु के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती क्षमा श्रीवास्तव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम, सुरक्षित एवं संपूर्ण आहार है। यह शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कुपोषण और विभिन्न संक्रमणों से उसकी रक्षा करता है। उन्होंने सभी माताओं से स्तनपान को प्राथमिकता देने और अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बबीता गोकुल (टीलाखेड़ी-39), श्रीमती चेतना शाक्य (39/1) एवं श्रीमती बबीता कोरी (39/2) की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में स्तनपान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में प्रभावी पहल करना है। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

एसडीएम  ने मूंग उपार्जन केंद्र पठारी हवेली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
..
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विदिशा श्री क्षितिज शर्मा ने सोमवार को मूंग उपार्जन केंद्र पठारी हवेली का औचक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, तौल व्यवस्था, उपज के भंडारण तथा गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

एसडीएम श्री शर्मा ने केंद्र पर प्राप्त मूंग की गुणवत्ता का परीक्षण कराया तथा संबंधित अधिकारियों और समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उपज की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तौल, पंजीयन, परिवहन एवं भुगतान संबंधी सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र पर पर्याप्त पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को उपार्जन कार्य में पूरी सतर्कता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। #vidisha

एसडीएम ने मूंग उपार्जन केंद्र पठारी हवेली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा .. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विदिशा श्री क्षितिज शर्मा ने सोमवार को मूंग उपार्जन केंद्र पठारी हवेली का औचक निरीक्षण कर उपार्जन कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, तौल व्यवस्था, उपज के भंडारण तथा गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। एसडीएम श्री शर्मा ने केंद्र पर प्राप्त मूंग की गुणवत्ता का परीक्षण कराया तथा संबंधित अधिकारियों और समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उपज की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तौल, पंजीयन, परिवहन एवं भुगतान संबंधी सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र पर पर्याप्त पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को उपार्जन कार्य में पूरी सतर्कता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026