मिर्ज़ापुर: राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने विपक्षी पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी कार्यालय में एसपी को पत्र सौंपकर विपक्षी पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। विवाहिता ने बताया कि 1 जुलाई 2025 को विपक्षी घर पर घुस गया और उसके साथ छेड़खानी की। मौजूद पुत्री के साथ भी छेड़खानी किया।विरोध करने पर मारपीट की।घर में रखा एक लाख रुपया वो सोने का आभूषण उठा ले गया।