जलालपुर: नीट पेपर लीक के विरोध में कोपा बाजार में निकला विरोध मार्च, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jalalpur, Saran | Jun 15, 2026 नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को कोपा बाजार की सड़कों पर छात्रों और युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा ।बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ सत्येंद्र यादव भी छात्रों के समर्थन में सामने आए और न्याय दिलाने के लिए हर संभव संघर्ष का भरोसा दिलाया