खरगोन जिले के कसरावद के बलकवाड़ा थाना अंतर्गत खलटाका चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह 6 बजे खलघाट-कसरावद मार्ग स्थित बलखड़ फाटे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पानवा से एक पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम पधानिया निवासी 40 वर्षीय दशरथ उर्फ लालू पिता कैलाश सोलंकी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।