रामपुर: पनबाडिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को मारी टक्कर, व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Rampur, Rampur | Aug 26, 2024 कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के पनबाडिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक पैदल जा रहै बाबा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायल बाबा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। उधर अज्ञात वाहन घटना को अंजाम देकर घटना स्थल से फरार हो गया है । घायल बाबा का इलाज किया जा रहा है।