रामपुर: ग्राम नबी गंज में गर्भवती महिला की हुई मौत, मायके वालों ने पति पर पत्नी की हत्या करने का लगाया आरोप
Rampur, Rampur | Aug 26, 2024 थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम नबी गंज निवासी ओमवीर और बरेली निवासी पिंकी की 15 माह पहले विवाह हुआ था। बताया गया कि पिंकी 6 माह की गर्भवती थी। पिंकी की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। मायके वालों का पति पर गर्भवती पत्नी की मारपीट कर हत्या करने का आरोप है। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।