शुजालपुर: ग्राम पंचायत नानाखेड़ी के पास वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मारी, बाइक चालक की मौत
शुजालपुर में एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है।अपने गांव लसुल्डिया जा रहे थेमृतक की पहचान विष्णु प्रसाद परमार (55) के रूप में हुई है, जो लसुल्डिया हेजम गांव के निवासी थे।