पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, शनिवार को सघन चेकिंग की गई, टर्मिनल को करवाया गया खाली
वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को सुरक्षा के जवानों ने सघन चेकिंग किया। इस दौरान कुछ समय के लिए टर्मिनल को खाली करवाया गया। वही स्थानीय फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस भी एयरपोर्ट के बाहर गश्त में जुटी हुई है।