चरपोखरी: ठकुरी गांव में सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही उमड़ा जन सैलाब
सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर चरपोखरी थाना क्षेत्र के ठकुरी गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात सीआरपीएफ के जवान पप्पू यादव ने बुधवार को अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गयी थी।जवान के पार्थिव शरीर लेकर गुरुवार को शाम 4 बजे के करीब ठकुरी उनके पैतृक आवास पहुंचे।