चरपोखरी: चरपोखरी के युवाओं ने पेश की मिसाल, बाढ़ प्रभावित जवईनिया गांव में पहुंचाई राहत सामग्री
भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित बाढ़ प्रभावित जवईनिया गांव में इन दिनों लोग विकट स्थिति का सामना कर रहे हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में चरपोखरी बाजार के युवाओं ने मानवता की अद्भुत मिसाल पेश कीया है। सलवार की दोपहर 1:00 के करीब इन युवाओं की एक टोली जवईनिया गांव पहुंची और बाढ़ से त्रस्त लोगों को खाद्य सामग्री वितरित कर बड़ी राहत पहुंचाई।