भोगांव: रामनगर में विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
भोगांव क्षेत्र के रामनगर निवासी अंशु उर्फ आशू (26), पुत्र चंद्रपाल शाक्य, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे किसी काम से घर से बाहर निकला था। घर के पास लगे विद्युत पोल के सपोर्ट तार से उसका पैर छू गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और जमीन पर गिर पड़ा। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।