जमुई: सिकंदरा पुलिस पर वारंटी को गिरफ्तार करने गई टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, वारंटी को छुड़ाया, 7 गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 21, 2025 सिकंदरा थाना क्षेत्र के रान्हन गांव में फरार वारंटी को गिरफ्तार करने पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस के कब्जे से गिरफ्तार आरोपी को भी छुड़ा लिया। जिसके बाद पुलिस ने पूरे दल बल के साथ दुबारा छापेमारी कर पुलिस पर हमला करने में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मंगलवार की शाम5 बजे एसडीपीओ सतीश सुमन ने जानकारी दी।