कोडरमा: कोडरमा जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने 10 सूत्री मांगों के साथ समाहरणालय में दिया एक दिवसीय धरना
कोडरमा जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है. जिसे लेकर डीलर संघ जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार गुतूल की अध्यक्षता में कोडरमा हनुमान मंदिर से समाहरणालय तक सैकड़ो डीलर पैदल मार्च कर कोडरमा समाहरणालय परिसर में झारखंड सरकार के समक्ष डीलरो का नौ महीने से कमीशन सहित 10 सूत्री मांगों के समर्थन में एकदिवसीय धरना दी।