बेंगाबाद: शिव धाम चुंगलो मंदिर निर्माण को लेकर समिति गठन, श्रद्धालुओं ने भव्य मंदिर निर्माण का लिया संकल्प।
शिव धाम चुंगलो मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को 11 बजे महेंद्र प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान मंदिर निर्माण कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से एक समिति गठन करने पर सहमति बनी।