छबड़ा: छबड़ा में माली समाज ने माता सावित्रीबाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि मनाई
Chhabra, Baran | Mar 10, 2025 छबड़ा में भारत की पहली शिक्षिका व महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि सोमवार को माली समाज द्वारा माली धर्मशाला में मनाई। समाज के लोगों ने सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सावित्री बाई द्वारा किए गए समाज सुधार के कार्यों को याद किया गया। इस दौरान माली समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।