घाघरा: घाघरा में रामनवमी पर्व पर निकला भव्य जुलूस, उमड़े हजारों श्रद्धालु
Ghaghra, Gumla | Mar 27, 2026 रामनवमी के पावन अवसर पर केंद्रीय महावीर मंडल, घाघरा द्वारा भव्य जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस की शुरुआत पुराने पेट्रोल पंप घाघरा से हुई, जो ब्लॉक चौक और थाना चौक होते हुए हाई स्कूल मैदान परिसर पहुंचा,जहां यह एक विशाल सभा में तब्दील हो गया।