फुलवरिया: मऊ से भटनी जाने वाली ट्रेन में लापता युवक मिला, नशे का था शिकार, परिजनों ने असम से किया बरामद
फुलवरिया थाना क्षेत्र के चुरामन चक भटवालिया निवासी व शिक्षक इम्तियाज अहमद शाह का पुत्र फैजान राजा परिजनों को सकुशल मिल गया है। युवक किसी नशीले पदार्थ का शिकार हो गया था। जिसके कारण उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। लापता युवक को परिजनों ने गुवाहाटी के पलटन बाजार से ढूंढ निकाला है। इस खबर के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।