शिकारीपाड़ा: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नांगलभंगा के पास ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में एक की मौत
गुरुवार करीब 9 बजे शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नांगलभंगा के पास एलपी ट्रक और ट्रेलर के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर । टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही चालक की मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंच गई है । टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।