अररिया: अररिया में 16 मई को बड़ा जॉब कैंप, केरल की एलिट फूड्स में प्रोडक्शन हेल्पर-ऑपरेटर की भर्ती
Araria, Araria | May 14, 2026 अररिया जिला नियोजनालय व संयुक्त श्रम भवन, अररिया के कार्यालय प्रांगण में शनिवार 16 मई को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में केरल की प्रतिष्ठित कंपनी एलिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रोडक्शन हेल्पर और ऑपरेटर पदों पर सीधे चयन करेगी।