खूंटपानी: खिरी में मांदर की थाप पर आदिवासी समाज झूमा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा भी हुए शामिल, दिखाई एकजुटता
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत खिरी में मंगलवार देर शाम लगभग 6 बजे मागे परब सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए। मागे परब में पहुंचे हो समाज के महिला और पुरूषों ने मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया। साथ ही पूजा स्थल पर पारंपरिक रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना कर भगवान से गांव की सुख-शांति समृद्धि की कामना किय