कटनी नगर: शहर के रगुनाथ गंज स्थित जर्जर भवन क्रमांक-134 को ढहाने का मामला,इंजीनियर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, हो रहा निर्माणा
शहर के रघुनाथगंज स्थित भवन क्रमांक 134 को खतरनाक घोषित कर भवन को ढहाने की मांग एक बार फिर गरमा गई है। भवन को ढहाने शिकायतकर्ता राजकुमार जैन के द्वारा नगर निगम और कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत की गई है लेकिन इसके बावजूद किराएदार इस जर्जन भवन की दूसरी मंजिल में बिना अनुमती निर्माण कर रहे हैं। शिकायतकर्ता राजकुमार जी ने आज बुधवार दोपहर 3:00 बजे इस जानकारी दी ।