विदिशा नगर: सिविललाइन के करैयाखेड़ारोड से गुजर रहा 1 ईवी ऑटो सड़क से नीचे उतरकर खंती मे गिरा,चालक सुरक्षित,सामान व ऑटो को नुकसान हुआ
आटो के साथ चल रहे केतन ने बताया कि उनकी फर्नीचर की दुकान से लकड़ी का सामान ईवी ऑटो से करैयाखेड़ा रोड पर एक स्थान पर ले जाया जा रहा था। रविवार दोपहर 3 बजे करैयाखेड़ा रोड़ से गुजरते समय पीछे से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान ऑटो अनियंत्रित हो गया और अपने बाई ओर रोड से नीचे उतर गया। जो वहां खंती में जा कर फंस गया। उसे निकालने की मशक्कत की जा रही है।