राठ कस्बे के फरसौलियाना में आज मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार को उनके फरसौलियाना स्थित आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को यूएस डील, नरेगा, बढ़ता क्राइम, बेरोजगारी व पलायन को लेकर विधानसभा का घेराव करना था।