बड़ौद: डग बडौद मार्ग पर बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति सड़क दुर्घटना में हुआ घायल, करवाया गया इलाज
प्राप्त जानकारी के अनुसार डग बडौद मार्ग पर बुधवार रात्रि 9 बजे ग्राम महुडीया के समीप एक 45 वर्षीय बाइक सवार शिव लाल निवासी ग्राम भोजाखेड़ी बडौद की तरफ आ रहा था तभी बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल हो गया जिसका डॉक्टर द्वारा बडौद के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार किया गया है।