गुना नगर: रन्नौद में शादी की खुशियां बदलीं गम में, बहन को मंडप पहनाने जा रहे भाइयों की बाइक का टायर फटा, हालत गंभीर
बुधवार, 25 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे गुना जिले के 45 वर्षीय धर्मेंद्र रजक और 35 वर्षीय बबलेश रजक अपनी बहन को मंडप पहनाने की रस्म के लिए शिवपुरी जिले के रन्नौद जा रहे थे। रन्नौद से लगभग 8 किलोमीटर पहले उनकी बाइक का टायर फट गया, जिससे वे सड़क किनारे पत्थरों से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद डायल-112 मौके पर पहुंची।