बहराइच: लौकाही नदी के पास घोड़े ने व्यक्ति को काटा, जिससे हुई मौत, वह दवा लेकर लौट रहा था
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौकाही नदी के पास घोड़े ने व्यक्ति को नोच कर घायल कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।