फारबिसगंज: फारबिसगंज के सैफगंज पंचायत में दो मजदूरों के घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान
फारबिसगंज के सैफगंज पंचायत के वार्ड संख्या आठ में गुरुवार की दोपहर दो बजे के लगभग दो मजदूर मंटु यादव, सिंटू यादव के घर में अचानक आग लग गई. इससे घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया.आग से करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. मौके पर सिंटू कुमार यादव, ने बताया कि हमलोग खेत मे थें घर में आग लगने की जानकारी मिला हमलोग आये तब तक आग पूरा फेल चुका थी.