फारबिसगंज: कुबेर टोला निवासी लोगों ने सड़क और नाला निर्माण की मांग को लेकर अनुमंडल मुख्यालय में किया प्रदर्शन
फारबिसगंज प्रखंड के कुबेर टोला के दर्जनों लोगों ने बुधवार को एक बजे अनुमंडल मुख्यालय पहुंच कर सड़क व नाला निर्माण की मांग की. इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी. महिलाओं ने कहा नाला निर्माण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से अनुमंडल मुख्यालय आ रहें हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. इस मौके पर महिलाओं ने बताया नाला नहीं रहने से परेशानियां होती है.