फारबिसगंज: फारबिसगंज में रसोइया सह सहायकों के बीच पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन
अररिया जिला मध्याह्न भोजन योजना कार्यालय अंतर्गत कार्यरत रसोइया सह सहायको के बीच बुधवार को 2 बजे के करीब पाक कला प्रतियोगिता फारबिसगंज के प्रखंड के मध्य विद्यालय टेढ़ी मुसहरी में आयोजित किया गया. जिला के फारबिसगंज प्रखंड के विद्यालयों के प्रखंडाधीन 15 विद्यालयों के 30 रसोइया सह सहायको से पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया.