शहपुरा: शहपुरा नगर के उमरिया नाका के पास चलती मोटरसाइकिल में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी
शहपुरा नगर के उमरिया नाका के पास चलती मोटरसाइकिल पर अचानक सांप घुस गया जिसके चलते मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल को पटक कर दूर हो गया । दरअसल शनिवार शाम 7:25 पर एक मोटरसाइकिल पर पहले सांप घुसा वहां से निकाल कर सांप को सड़क पर फेंका गया उसी दौरान चलती मोटरसाइकिल में जाकर घुस गया ।