सागर नगर: हनुमान शोभायात्रा में आतिशबाजी से पालकी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, तीन बत्ती पर समय रहते आग बुझाई, वीडियो वायरल
हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा के दौरान गुरुवार रात 9:30 बजे तीन बत्ती चौराहे पर आतिशबाजी के बीच पालकी में अचानक आग लग गई। बताया गया कि चिंगारी पालकी की सजावट में लगे फूलों पर गिरने से आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसका वीडियो शुक्रवार दोपहर 3 सोशल मीडिया पर सामने आया है।