गाज़ीपुर: गाजीपुर में हाईवे पर सख्त चेकिंग शराब पीकर वाहन चलाने वाले 19 लोगों का चालान, करीब एक दर्जन वाहन सीज
यूपी में अगर आप शराब पीकर हाईवे पर वाहन लेकर निकल रहे हैं तो सावधान हो जाइए… क्योंकि पुलिस और ट्रैफिक विभाग का सख्त चेकिंग अभियान लगातार जारी है।गाजीपुर जिले में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे स्थित थाना बिरनो के बिरनो टोल प्लाजा पर शनिवार देर रात पुलिस,यातायात और खनन विभाग ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान रात में बड़ी संख्या मे...